सही निर्णय कैसे लिया जाता है?

सही निर्णय कैसे लिया जाता है? 

 

 जीवन में सफलता और खुशी के लिए सही निर्णय लेना अत्यंत महत्वपूर्ण है। परंतु, यह हमेशा आसान नहीं होता। 

 

सही निर्णय हमेशा सही परिणाम नहीं देते, लेकिन गलत निर्णय निश्चित रूप से गलत परिणाम देंगे। 

 

 

निर्णय का अर्थ है विकल्प का चुनाव करना। कई बार हम असफलता के डर से निर्णय नहीं ले पाते हैं। निर्णय लेने में देरी का कारण अत्यधिक विश्लेषण भी होता है जिसे पैरालिसिस ऑफ एनालिसिस या विश्लेषण का लकवा कहते हैं। जैसे शेक्सपियर का हैमलेट है। वह सोचता ही रह जाता है और कभी निर्णय नहीं ले पाता । 

 

गलत निर्णय लेना उतना खतरनाक नहीं है जितना निर्णय लेने में देरी करना। सफल लोग भी गलत निर्णय करते हैं। परंतु वे इतने अधिक निर्णय करते जाते हैं कि उनके गलत निर्णय सही निर्णय के पीछे छुप जाते हैं। 

 

यदि आपका कोई निर्णय गलत हुआ और आप भविष्य में कोई जोखिम लेना ही बंद कर दें तो सिर्फ गलत निर्णय ही जीवन भर प्रतीत ध्वनि की तरह लौट लौट कर आता रहेगा।

 

 सही निर्णय के नजदीक कैसे पहुंचें? 

 

1.  जानकारी इकट्ठा करें:  निर्णय लेने से पहले, सभी सम्बंधित जानकारी इकट्ठा करें। जितना अधिक आप जानते हैं, उतना ही बेहतर निर्णय ले पाएंगे।

 

2.  विचारों का विश्लेषण करें:  जल्दबाजी में निर्णय न लें। सभी विकल्पों पर ध्यानपूर्वक विचार करें, उनके फायदे और नुकसान का वजन करें।

 

3.  भावनाओं को नियंत्रित रखें  कभी-कभी भावनाएं हमें गलत निर्णय लेने के लिए प्रेरित कर सकती हैं। निर्णय लेते समय शांत और तर्कसंगत रहें।

 

4.  विश्वासनीय लोगों से सलाह लें:  यदि आपको ज़रूरत हो, तो परिवार, मित्रों या किसी विशेषज्ञ से सलाह लें। 

 

5.  सभी लोग कभी न कभी गलत निर्णय लेते हैं। आपके 55% निर्णय भी सही होते हैं तो आप को सफल कहा जाता है। अगर आप के 85% निर्णय सही होते हैं तो आप भाग्यशाली हैं।   कुछ भी आप करना चाहते हैं उस पर तुरंत फैसला करके अमल करना शुरू कर देना चाहिए अन्यथा निर्णय लेने का कोई फायदा नहीं है।

 

 दिन का पहला निर्णय होता है बिस्तर छोड़ देने का फैसला करना । राल्फ वाल्डो इमर्सन ने कहा था जब आप  निर्णय ले लेते हैं तो पूरी कायनात उसे सच करने में जुट जाती है।

 

 अपने अंतर्ज्ञान पर भरोसा करें:  कभी-कभी, जब सभी तर्क विफल हो जाते हैं, तो हमारा अंतर्ज्ञान (gut feeling) सही उत्तर दे सकता है।

 

"सफलता अंतिम नहीं है, असफलता घातक नहीं है। काम करते रहने का साहस ही मायने रखता है।" - विंस्टन चर्चिल

पोस्ट साझा करें
आपको होना चाहिए लॉग इन किया हुआ एक टिप्पणी पोस्ट करने के लिए
शीर्ष