अध्यापक की तरफ से वरिष्ठ कक्षा को विदाई

अध्यापक की तरफ से वरिष्ठ कक्षा को विदाई 

 

 

जीवन सर्वशक्तिमान ईश्वर की ओर से हम सभी के लिए एक अद्भुत उपहार है।  वह समय आ गया है जब आप अपने  भविष्य के शिखर की ओर  अगला कदम रखने वाले हैं।

 

मैंने आपको कल आने वाली बड़ी चुनौतियों के लिए तैयार करने हेतु आपके सर्वोत्तम वर्षों में अपना सर्वश्रेष्ठ समय दिया है। 

 

मैं स्पष्ट रूप से याद कर सकती हूं जब आप अपनी  नर्सरी क्लास के  पहले दिन माँ के लिए लगातार रोए होंगे।  आपके शिक्षकों ने आपको खुश करने के लिए आपके आंसुओं को क्रेयॉन के बदले खरीद लिया और आपने कुछ अज्ञात आकृतियां भी बनाई थी।  कुछ महीनों बाद आप अक्षर बनाने के लिए संघर्ष करने लगे।  

 

तब से साल लम्हों की तरह लुढ़कते गए हैं। पता ही नहीं चला कब आप बड़े हो गए।

 

जोसेफ एडिसन ने लिखा है "इस जीवन में खुशी के लिए तीन  अनिवार्य चीजें हैं - कुछ काम हो करने के लिए, कोई अपना प्यार करने के लिए  और दिल में कोई मकसद ज़ीने के लिए"।

 

हर असफलता के अंदर भी गुप्त अवसर छिपे होते हैं।  इसलिए  उपलब्ध अवसरों का सर्वोत्तम उपयोग करें और एक समृद्ध, पुरस्कृत और उज्ज्वल भविष्य के वादे को पूरा करने के लिए अपनी क्षमताओं का विस्तार करें।  अपने हृदय में श्रेष्ठतम विचारों को आशियाना बनाने दो।

 

आज चारों ओर विश्वास का एक छोटा सा घेरा बनाओ,  रिक्त स्थान को प्रेम और परिश्रम से भर दो, और उसी में रहते रहो।

 

जीवन में सफलता के नए पथ पर आगे बढ़ने के लिए आपको शुभकामनाएं।  आपका मार्ग लाखों  सितारों से प्रकाशित हो।  

 

शुभकामनाएं! आशीर्वाद! आपकी यात्रा मंगलमय हो।

पोस्ट साझा करें
आपको होना चाहिए लॉग इन किया हुआ एक टिप्पणी पोस्ट करने के लिए
शीर्ष